Translate
WELCOME TO THE WORLD OF KNOWLEDGE
A ROOM WITHOUT BOOK IS A BODY WITHOUT SOUL
JAWAHAR NAVODAYA VIDYALAYA
Saturday, October 31, 2020
Friday, October 2, 2020
quiz on Gandhi Jayanti and Lal Bhadur Shastri jayanti
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfeDBdlxg0Rbz5qZ3c5wlMWbloN2CPigK4cPiWMEl1xkqfxew/viewform?usp=sf_link
Thursday, October 1, 2020
Wednesday, September 23, 2020
Monday, September 14, 2020
*जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2021-22) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रारम्भ*
आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यक ता होगी जो आवेदन करते समय वैबसाइट पर अपलोड किए जाएँगे-
1 ऑनलाइन आवेदन प्रमाण पत्र जो कि आवेदक एंवम परिजन के हस्ताक्षर सहित अध्ययनरत विद्यालय के संस्था प्रधान से प्रमाणित होना अनिवार्य है इस वैबसाइट पर अपलोड किया जाना है।
2. आवेदक की फोटो
3.आवेदक के हस्ताक्षर
4. परिजन के हस्ताक्षर
*आवश्यक योग्यताएँ*- आवेदक वर्तमान सत्र 2020 -21 में जिले की किसी भी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए। *आवेदक की जन्म तिथि* 01-05-2008 से 30-04-2012 (दोनों तिथियाँ भी शामिल) *
*आवेदन की अंतिम तिथि*- 30-11-2020
*परीक्षा की तिथि*- 10-04-2021 समय 11:30 AM
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए
www.navodaya.gov.in
लिंक पर क्लिक करें ।
🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀
अभिनंदन हिन्दी
माणिक,मोती,कंचन हिन्दी .
तिलक राष्ट्र का चंदन हिन्दी .
अपनो से भी अपनी लगती ,
रेशम सा एक बंधन हिन्दी .
श्रेष्ठ , सरल ,सुंदर, संस्कारी ,
मिश्री सा सम्बोधन हिन्दी .
भाषाओं के वन-उपवन मे ,
सरस और सम्मोहन हिन्दी .
विश्व चेतना बन मुस्काती ,
हृदय से अभिनंदन हिन्दी .
सभी समूह सदस्यों को हिन्दी
दिवस की शुभकामनाएं💐🙏🏻
हिंदी दिवस (14 सितम्बर)
!! *हिंदी दिवस (14 सितम्बर)* !!
--------------------------------------------
हर साल हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन ही देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तभी से यह सिलसिला बना हुआ है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा की स्थिति और विकास पर मंथन को ध्यान में रखना है। देश में करीब 77 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं।
*भारत की मुख्य भाषा हिंदी को कब मिली पहचान-*
सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को आजाद भारत की मुख्य भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है। अनुच्छेद के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।
*क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस-*
हिंदी दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दूसरी ओर भारत में अन्य कई भाषाएं विलुप्त हो रही हैं। जो चिंतन का विषय है। ऐसे में हिंदी की महत्ता बताने और प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।
*हिन्दी दिवस का इतिहास*
हिन्दी दिवस का इतिहास और इसे दिवस के रूप में मनाने का कारण बहुत पुराना है। वर्ष 1918 में महात्मा गांधी के दोस्त "नोनो" ने इसे जनमानस की भाषा कहा था और इसे देश की राष्ट्रभाषा भी बनाने को कहा था। लेकिन आजादी के बाद ऐसा कुछ नहीं हो सका। सत्ता में आसीन लोगों और जाति-भाषा के नाम पर राजनीति करने वालों ने कभी हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनने नहीं दिया।
*हिंदी दिवस विशेष :*
इस दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हिंदी से संबंधित क्षेत्रों में उनके बेहतर काम करने वाले लोगों को पुरस्कार वितरित किए जाते हैं. राजभाषा पुरस्कार विभागों, मंत्रालयों, पीएसयू और राष्ट्रीयकृत बैंकों को वितरित किए जाते हैं. 25 मार्च 2015 के आदेश में गृह मंत्रालय ने सालाना हिंदी दिवस पर दिए गए दो पुरस्कारों का नाम बदल दिया है. 1986 में स्थापित ‘इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार’, ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ और ‘राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार’ बदलकर राजभाषा गौरव पुरस्कार हो गया है।
Subscribe to:
Posts (Atom)